Extreme Heat Continues in Ghazipur with 40 C Max Temperature and Power Cuts भीषण गर्मी और उमस से परेशान, कूलर से भी नहीं मिल रही राहत, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsExtreme Heat Continues in Ghazipur with 40 C Max Temperature and Power Cuts

भीषण गर्मी और उमस से परेशान, कूलर से भी नहीं मिल रही राहत

Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। तीन दिन पूर्व हुई हल्की बारिश भी भीषण गर्मी से राहत

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 8 June 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
भीषण गर्मी और उमस से परेशान, कूलर से भी नहीं मिल रही राहत

गाजीपुर, संवाददाता। तीन दिन पूर्व हुई हल्की बारिश भी भीषण गर्मी से राहत न दे सकी। कुछ समय के लिए तो लोगों को सुकून महसूस हुआ। लेकिन, उसके बाद गर्मी का सितम बदस्तूर बरकरार है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई है। अब न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। उस पर बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। जून के महीने में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

गर्मी के कारण लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। ऊपर से बिजली की लगातार आंख मिचौनी और अघोषित कटौती अलग सितम ढा रही है। कुछ देर को भी लाइट चली जाए तो सांस लेना मुश्किल हो जाता है। ऐसे हालात में लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मई से भी अधिक जून में गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। चिलचिलाती गर्मी के कारण रात हो या दिन पसीना नहीं सूख पा रहा है। रविवार को आसमान से बरसती आग के साथ ही धधकती सड़कों से निकलती गर्मी राहगीरों को दिन भर परेशान करती रही। वैसे तो सड़कों पर कम ही लोग नजर आ रहे थे। लेकिन, जितने भी थे वे अपने चेहरे को पूरी तरह ढंके हुए थे। उधर, बाइक सवारों को गर्म हवा ने बहुत परेशान किया। सामने से पड़ते लू के थपेड़े उन्हें परेशान करते रहे। दुकानों पर बैठे दुकानदार भी पंखा चलने के बावजूद पसीना-पसीना नजर आ रहे थे। ऐसा ही हाल घरों में भी रहा। लोग कमरे के अंदर भी गर्मी से परेशान हैं। हालत यह है कि रात को लोगों की नींद भी ठीक से नहीं हो पा रही है। पीजी कॉलेज के कृषि विज्ञान पर तैनात मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। तीन दिन के भीतर हल्का बूंदाबादी होने की उम्मीद है। फिलहाल धूप से बचाव के लिए सावधानी बरते, बेवजह घर से बाहर नहीं निकले।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।