Murder Arrest in Devudi Police Shoot Suspect After Gunfire मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी को किया गिरफ्तार, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsMurder Arrest in Devudi Police Shoot Suspect After Gunfire

मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

Ghazipur News - जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के देवुड़ी में गुरुवार को चंदौली के विनोद

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरFri, 30 May 2025 10:37 PM
share Share
Follow Us on
मुठभेड़ के बाद हत्यारोपी को किया गिरफ्तार

जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के देवुड़ी में गुरुवार को चंदौली के विनोद बिंद की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को देर शाम ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को शुक्रवार की भोर में हत्या में इस्तेमाल रॉड बरामद करने के लिए घटनास्थल पर ले गई। इसी दौरान आरोपी ने पहले से छिपाए तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। मामले में दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। जमानियां सीओ रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि गुरुवार को नई बाजार देवैथा संपर्क मार्ग के देवुड़ी तिराहे स्थित नहर पुलिया के उत्तर तरफ खेत में एक युवक की हत्या कर शव को फेंका गया था।

बाद में मृतक की पहचान चंदौली जिले के कंदवा थाना के ग्राम परसडीहा निवासी विनोद बिंद के तौर पर हुई। मामले में विनोद की पत्नी वंदना ने बताया कि बुधवार की शाम को पति ससुराल जमानियां के हमीदपुर कटहरा गांव में आए थे। रात करीब 10 बजे पति का चचेरा भाई शिव शंकर बिंद आया और उसे बुलाकर घर के बाहर ले गया। जांच में पता चला कि शिव शंकर बिंद के साथ विवेक सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी ग्राम जलालपुर थाना कन्दवा साथ में था। जिसके बाद विवेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए घटनास्थल पर गई। इसी दौरान विवेक ने छिपाए गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी विवेक को लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उसके पास से कत्ल में इस्तेमाल रॉड, तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।