25 सौ हेक्टेअर में होगी प्राकृतिक खेती, किसानों का चयन
Ghazipur News - गाजीपुर में कृषि उपनिदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि नौ विकासखंडों में 25 सौ हेक्टेअर में प्राकृतिक खेती के लिए तैयारी शुरू हो गई है। इच्छुक किसानों को प्रति एकड़ 4000 रूपये प्रोत्साहन मिलेगा। रासायनिक...

गाजीपुर, संवाददाता। कृषि उपनिदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि नौ विकासखंडों में 25 सौ हेक्टेअर क्षेत्रफल में प्राकृतिक खेती कराये जाने के लिए तैयारी शुरू हो गयी है। इसके लिए इच्छुक किसान विभाग से संपर्क कर सकते है। किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रति एकड 4000 रूपया प्रोत्साहन के रूप में दी जायेगी। रासायनिक उर्वरको के स्थान पर रसायनमुक्त खाद के प्रयोग को बढावा दिया जायेगा। इसके लिए 100 कृषि सखियो का प्रशिक्षण भी कृषि विज्ञान केन्द्र पर कराया जा चुका है। इस योजना में 6250 इच्छुक एवं उत्साहित किसानों को शामिल किया जाएगा। प्राकृतिक खेती मे ग्राम संगठन, एफपीओ को भी सम्मिलित किया जायेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।