कांग्रेस के मंझारी और गुदढ़ी प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो के अनुमोदन पर प०सिंहभूम जिला में कांग्रेस के दो नए प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। मंझारी के चंद्र भूषण बिरुवा और गुदढ़ी के रमेश लुगुन को मनोनयन...
चाईबासा। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अनुमोदन उपरांत प०सिंहभूम जिला में कांग्रेस के दो नए प्रखण्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष मंझारी चंद्र भूषण बिरुवा और गुदढ़ी प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश लुगुन को मनोनीत किया गया है। मंगलवार को कांग्रेस भवन चाईबासा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष चंद्र भूषण बिरुवा को मनोनयन पत्र देकर शुभकामनाएं व बधाई दिया है। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर बधाई दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि आप पूरी कर्मठता एवं सक्रियता के साथ अपने प्रखण्ड में कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए संगठन की मजबुती हेतु निःस्वार्थ भाव से अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
मौके पर कांग्रेस जिला महासचिव कैरा बिरुवा , अशोक बारीक , प्रवक्ता त्रिशानु राय , सचिव संतोष सिन्हा , नगर अध्यक्ष मो.सलीम , प्रखण्ड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सिकुर गोप , पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष संजय बिरुवा , सक्रिय सदस्य सिराज कुंकल , कुंज बिहारी बिरुवा , जोसेफ केसरिया , कार्यालय सचिव सुशील दास आदि उपस्थित थे ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।