Tricolor Rally Celebrates Operation Sindoor Success in Duddhi आपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSonbhadra NewsTricolor Rally Celebrates Operation Sindoor Success in Duddhi

आपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

Sonbhadra News - दुद्धी में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में छात्रों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। यात्रा का आयोजन श्रीरामलीला खेल मैदान से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्रTue, 20 May 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
आपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर सेना के शौर्य और सम्मान में मंगलवार को दुद्धी कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दुद्धी कस्बा के श्रीरामलीला खेल मैदान में मंगलवार की शाम पांच बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर भारत माता की जय, वंदे मातरम, वीर सपूतों के जय घोष से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा दुद्धी नगर के मुख्य मार्ग, तहसील तिराहा, संकट मोचन मंदिर, अमवार मोड, मां काली मंदिर होते हुए जाबर पेट्रोल पम्प के पास समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में स्कूल, कॉलेज के छात्र /छात्राएं एवं विभिन्न संगठन के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिलाध्यक्ष नंदलाल, उपाध्यक्ष अनिल गौतम, श्रवण सिंह गौड़, सुषमा सिंह गौड, दुद्धी मंडल अध्यक्ष दुद्धी दीपक शाह, मनोज सिंह बबलू, दिलीप पाण्डेय, मीरा सिंह गौड़, राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, तारा जायसवाल, राखी जायसवाल, सुरेन्द्र अग्रहरि, डॉ लवकुश, अनिल हलवाई, पंकज अग्रहरि, शिवशंकर एडो., अमरनाथ, अधिवक्ता मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह अपने दलबल के साथ मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।