Kurtha Municipality Cleanliness Issues Spark Protests by Ward Councillors कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नगर पार्षदों ने दिया धरना, Jahanabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsJahanabad NewsKurtha Municipality Cleanliness Issues Spark Protests by Ward Councillors

कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नगर पार्षदों ने दिया धरना

कुर्था नपं क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति खराब, जल जमाव से लोग परेशान , कुर्था नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के मनमाने रवैया के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को कार्यालय पर धरना दिया।

Newswrap हिन्दुस्तान, जहानाबादTue, 20 May 2025 10:42 PM
share Share
Follow Us on
कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ नगर पार्षदों ने दिया धरना

कुर्था नपं क्षेत्र में साफ सफाई की स्थिति खराब, जल जमाव से लोग परेशान जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे साधारण कार्यों के लिए आम जानता को तीन तीन महीने तक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। कुर्था, निज संवाददाता। कुर्था नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के मनमाने रवैया के खिलाफ वार्ड पार्षदों ने मंगलवार को कार्यालय पर धरना दिया। धरने का नेतृत्व वार्ड पार्षद शैलेश कुमार ने किया। इस सम्बन्ध में पार्षद शैलेश कुमार ने बताया कि कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने जब से कुर्था में योगदान दिया है, तबसे अपने मन माफिक कार्यालय को चला रही हैं। जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे साधारण कार्यों के लिए आम जानता को तीन तीन महीने तक कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है।

बावजूद इसके उनके काम नहीं होते हैं। सफाई कार्य भी राम भरोसे चल रहा है। विभिन्न वार्डों में कितने और कौन कौन मजदूर काम कर रहे हैं, इसकी सूची हम वार्ड पार्षद को उपलब्ध नहीं कराया गया है। वार्ड न तीन, चार पांच, सात, आठ व नौ में कचरे का अम्बार लगा हुआ है। इसी प्रकार वार्ड एक, तीन, चार, पांच, छह, सात और नौ में देख रेख के अभाव में जल जमाव की स्थिति बनी हुयी है। इस सम्बन्ध में कार्यपालक पदाधिकारी को बार बार बताये जाने और ध्यान आकृष्ट किये जाने के बावजूद भी कोई हल नहीं निकला गया है। सफाई एजेंसी के साथ करार किया गया है जो पूर्णत: अवैध है। इस करार की प्रक्रिया की गहन जांच कर इसे रद्द करते हुए नई निविदा निकालकर पूरी प्रक्रिया के साथ कराये जाने की मांग की। वहीं पार्षदों ने कहा कि आवास योजना में कार्यपालक पदाधिकारी के मनमाने रवैया के कारण कई वैसे लाभुक इस योजना के लाभ से वंचित रह गए है। इस वर्ष आवास के लिए मात्र 41 व्यक्तियों का नाम ही लाभुक सूची में आया है। जिसमें भी घोर अनियमितता बरती गयी है, जिसकी जांच की आवश्यकता है। इस प्रकार वोर्ड एवं स्थाई सशक्त समिति की अवहेलना कर मनमाने निर्णय ले रहे हैं। हम सभी का यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक कार्यपालक पदाधिकारी पर अनुशाशसनिक कारवाई करते हुए ट्रांसफर नहीं किया जाता है। धरने में शैलेश कुमार के आलावा नगीना चंद्रवंशी, राजेश यादव, नीतीश कुमार, सोहरी देवी एवं सीमा देवी शामिल थीं। इस सम्बन्ध में कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी ने पूछे जाने पर बताया कि उनके उपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद है। विधि सम्मत कार्य कराया जा रहा है जो वार्ड पार्षदों को मंजूर नहीं है। फोटो- 20 मई अरवल- 10 कैप्शन- कुर्था में कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ धरने बैठे वार्ड पार्षद।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।