कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष का निधन, दी गयी श्रद्धांजलि
जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा एवं फूलमाला चढ़ाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने दिवंगत के जीवनी पर प्रकाश डाला।

जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रतिनिधि उपेन्द्र कुशवाहा का मंगलवार को हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर जिला कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उनके पैतृक गांव नारायणपुर जाकर उनके अंतिम दर्शन किए। उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा एवं फूलमाला चढ़ाकर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने दिवंगत के जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही तो थे हीं, मिलनसार भी थे। हर वर्ग के लोग उनका दिल से आदर किया करते थे। हर चौक - चौराहे पर वे लोगों से मिलकर उनकी समस्या सुनते थे।
यथासंभव उन समस्याओं का निदान कराने की दिशा में सजग रहते थे। पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा पार्टी के लिए हमेशा समर्पित रहे और उनका निधन जिला एवं पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिसको तत्काल भरना संभव नहीं है। शोक - संवेदना व्यक्त कर व श्रद्धांजलि देने वालों में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष इश्तियाक आजम, पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी, पूर्व प्रवक्ता प्रो भूषण कुमार सिंह, वीरेंद्र शर्मा, सूरज कुमार, राकेश शर्मा, प्रो खलील अंसारी, अशोक कुमार प्रियदर्शी, कन्हाई शर्मा, संजीव कुमार, रामप्रवेश ठाकुर, अम्बिका यादव, चंद्रिका प्रसाद मण्डल, तवरेज आलम, दुर्गेश पाण्डेय, वशिमुलहक रुस्तम शामिल थे। फोटो- 20 मई जेहाना- 04 कैप्शन- जहानाबाद कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के शव पर श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।