Police Officer Climbs Tower in Protest Over Fish Theft Incident पोखरे से मछली निकालने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsPolice Officer Climbs Tower in Protest Over Fish Theft Incident

पोखरे से मछली निकालने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा

Ghazipur News - नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय में पोखरे से

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 15 June 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
पोखरे से मछली निकालने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा

नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी भानमल राय में पोखरे से जबरदस्ती मछली मार लेने और थाने में सुनवाई नहीं होने पर 45 वर्षीय दरोगा बिंद चंडी माता मंदिर के पास स्थित जियो कंपनी के टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने काफी समझाया पर नहीं माना। सूचना पर एसडीएम और सुहवल इंस्पेक्टर पहुंचे और मछली मारने वाले पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब युवक टावर से नीचे उतरा। जमानियां के बसुहारी निवासी दरोगा बिंद ने बताया कि यह पोखरा 2016 से ही मछली पालन के लिए महजीवी सहकारी समिति चक्काबांध के नाम से आवंटित था। जिसकी रखवाली वह काफी दिनों से करता आ रहा है।

लेकिन एक दिन पूर्व ढढनी के ही एक व्यक्ति ने पोखरे से करीब 30 हजार रुपये की मछली मार लिया। इस पूरे मामले की शिकायत करने दरोगा थाने पर पहुंचा तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। जिससे क्षुब्ध होकर वह शनिवार की सुबह में मंदिर के पास स्थित टावर पर चढ़ गया। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडकंम्प मच गया। आननफानन में एसडीएम ज्योति चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र राय पहुंचे। युवक को टावर से नीचे उतरने की गुहार लगाई। लेकिन युवक नुकसान की भरपाई करने को कहा। तीन घंटे तक मनाने के बाद दरोगा बिंद टावर से नीचे उतरा। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि टावर पर चढ़ा युवक नीचे उतर गया है। उसके आरोपों की छानबीन जारी है,जो भी होगा न्याय संगत होगा कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।