Relief from Heat Rain and Strong Winds Bring Cool Weather to Ghazipur रिमझिम बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी से राहत, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsRelief from Heat Rain and Strong Winds Bring Cool Weather to Ghazipur

रिमझिम बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी से राहत

Ghazipur News - गाजीपुर, संवाददाता। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार की दोपहर तेज हवा के

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 15 June 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
रिमझिम बारिश ने लोगों को दिलाई गर्मी से राहत

गाजीपुर, संवाददाता। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार की दोपहर तेज हवा के साथ रिमझिम बारिश हुई। इससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। सुबह से आसमान में बादलों की अवाजाही लगी रही। दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवा के साथ कई क्षेत्रों में बारिश हुई। दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ गई थी। पिछले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच बना हुआ था। दोपहर के बाद शहर सहित जमानिया, दिलदारनगर, भदौरा, गहमर, सादात, बहादुरगंज, कठवामोड सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में रविवार की दोपहर बाद तेज हवा के साथ आसमान में बादल छाए रहे।

अचानक मौसम में बदलाव हुआ है और रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान आठ डिग्री तक गिर गया। दिनो दिन बढ़ती गर्मी से लोग परेशान थे। बारिश और तापमान में गिरावट से उन्हें राहत मिली है। वहीं किसानों ने खेतों में धान की नर्सरा तैयार करने में जुट गए। पहले से धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसानों ने कहा कि बारिश से नर्सरी को लाभ मिलेगा। गर्मी और धूप के कारण नर्सरी सूख रही थी। बारिश होने से खेतों में पानी लग गया। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।