Tribute to Kargil Martyr Kamlesh Singh on 26th Martyrdom Day in Birno कारगिल युद्ध में शहीद कमलेश सिंह को दी श्रद्धांजलि, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsTribute to Kargil Martyr Kamlesh Singh on 26th Martyrdom Day in Birno

कारगिल युद्ध में शहीद कमलेश सिंह को दी श्रद्धांजलि

Ghazipur News - बिरनो थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी कारगिल युद्ध में शहीद कमलेश सिंह का 26वां शहादत दिवस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय लोगों ने उनकी प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 15 June 2025 11:51 PM
share Share
Follow Us on
कारगिल युद्ध में शहीद कमलेश सिंह को दी श्रद्धांजलि

मरदह। बिरनो थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी कारगिल युद्ध में शहीद व सेना मेडल से सम्मानित कमलेश सिंह का 26वां शहादत दिवस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को किया गया। परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को थाना बिरनो के मुख्य द्वार के समाने शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से पाकिस्तान के मंसूबे को नाकाम किया, ऐसी प्रेरणा शहीदों के माध्य्म से ही मिली है, यह स्थल सदैव प्रेरणा युवाओं को देश सेवा के प्रति प्रेरित करता रहेगा।

पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि शहीद कमलेश सिंह ने देश की रक्षा के लिए सीने पर गोली खायी। हमे सदैव देश हितों के लिए तत्तपर रहना होगा। भाजपा नेता रामतेज पाण्डेय ने कहा कि गाजीपुर वीरों की धरती है, जिसने हमेशा देश को जांबाज सपूत दिए हैं। कारगिल युद्ध के दौरान शहीद कमलेश सिंह ने पहली शहादत देकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गाजीपुर का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया। बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद कमलेश सिंह पर क्षेत्र सहित सभी देशवासियों को गर्व है। उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस दौरान भाजपा नेता कृष्ण बिहारी राय, संकठा प्रसाद मिश्रा, रमाशंकर राजभर, दुर्गेश श्रीवास्तव, वैभव सिंह आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा को सपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री डा. रमाशंकर राजभर, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा सुभाष राम, कर्मचारी नेता दुर्गेश श्रीवास्तव जिला पंचायत सदस्य शशि प्रकाश सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान ईश्वरानन्द शुक्ला, सीओ कासिमाबाद अनिल चंद्र तिवारी, अमित सिंह, प्रधान योगेंद्र कुशवाहा, कार्तिक कुमार, सुभाष कुशवाहा, सुरेश सिंह, विनोद बिन्द, डा. मन्नू राजभर, थानाध्यक्ष बिरनो बालेंदु कुमार, घूरा सिंह, तेजू सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। अध्यक्षता संकठा प्रसाद मिश्रा व संचालन भाजपा नेता योगेश सिंह ने किया। शहीद कमलेश सिंह के बड़े भाई रामशब्द सिंह ने पहुंचे सभी अतिथियों के प्रति अभार जताया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।