Renowned Cricketer Vivek Singh Passes Away at 53 in Karanailganj क्रिकेटर विवेक सिंह का असामयिक निधन, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsRenowned Cricketer Vivek Singh Passes Away at 53 in Karanailganj

क्रिकेटर विवेक सिंह का असामयिक निधन

Gonda News - करनैलगंज के प्रसिद्ध क्रिकेटर विवेक सिंह उर्फ शिशु (53) का बुधवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। विवेक ने कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में पक्की पिच बनवाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 30 April 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
क्रिकेटर विवेक सिंह का असामयिक निधन

करनैलगंज, संवाददाता। नगर के जाने-माने क्रिकेटर विवेक सिंह उर्फ शिशु (53) का बुधवार सुबह करीब पांच बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही स्टेशन रोड स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। विवेक सिंह नगर के उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय के पास अपने निवास पर अकेले रहते थे। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव था। उन्होंने कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के मैदान पर एक पक्की पिच बनवाई थी, जो आज भी मौजूद है। उनके निधन पर राहुल सिंह, मनोज कुमार सिंह बबलू, सुरेश कुमार वर्मा, योगेंद्र सिंह प्रधान पाल्हापुर, जावेद खान, नसीम खान, पराग गुप्ता प्रधान, नवनीत पारिक, मिंटू किरमानी, अप्पू मोदनवाल, दिनेश मिश्रा, योगेश सिंह समेत तमाम लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।