रंजिशन महिला को पीटा, जान से मारने की दी धमकी
Gonda News - वजीरगंज के गौरिया गांव की संध्या देवी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व विवाद के चलते भगवान दास और अर्जुन ने उन्हें अपशब्द कहे और लाठी-डंडे से मारा। साथ ही जान से मारने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 14 May 2025 06:38 PM

वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरिया निवासीनी संध्या देवी पत्नी पंकज विश्वकर्मा ने थाने पर तहरीर दी है। आरोप है कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पूर्व कहासुनी के विवाद को लेकर गांव के भगवान दास,अर्जुन ने मिलकर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का थप्पड़ लाठी डंडे से मारा-पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है। प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।