रिलायंस पेट्रोल पंप के पास महिला से जालसाजी
Gorakhpur News - हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने महिला को झांसा देकर उसके दोनों कानों का झुमका चुरा लिया। महिला शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थी, तभी एक हेलमेट पहने युवक ने उसे गांव...

हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। बांसगांव थाना क्षेत्र पानापार रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने बाइक सवार युवक ने महिला को झांसा देकर दोनों कानों का झुमका लेकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, भैंसा बाजार निवासी देवंती देवी अपनी फुआ के घर शादी समारोह में गई थी। शादी समाप्त होने के बाद बुधवार सुबह 10:30 अपने घर खजनी थाना क्षेत्र सहसी गांव जाने के लिए निकली थी। ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी एक बाइक सवार हेलमेट लगाकर युवक महिला के पास पहुंचा और महिला को झांसे में लेकर बाइक से युवक महिला को उनके गांव छोड़ने की बात कही। महिला उचक्के के झांसा में आकर रास्ते में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दोनों कानों का झुमका लेकर फरार हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।