BJP Launches Special Outreach Campaign to Highlight 11 Years of Achievements Under Modi 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता: सलिल बिश्नोई , Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBJP Launches Special Outreach Campaign to Highlight 11 Years of Achievements Under Modi

11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता: सलिल बिश्नोई

Gorakhpur News - गोरखपुर में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 9 से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 6 June 2025 08:34 PM
share Share
Follow Us on
11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता: सलिल बिश्नोई

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा 9 से 21 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर गोरखपुर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, विधान परिषद सदस्य एवं गोरखपुर जिला प्रभारी सलिल बिश्नोई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि इन उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 13 और 14 जून को विशेष जनसंपर्क यात्राएं मंडल स्तर पर निकाली जाएंगी, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, विधायक कैंपियरगंज फतेह बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य मनोज शुक्ला, हरिकेश राम त्रिपाठी, शेषमणि त्रिपाठी, जगदीश चौरसिया, जिला महामंत्री डॉ. आरडी सिंह, सबल सिंह पालीवाल, राजाराम कनौजिया, ब्रह्मानंद शुक्ल, संजय सिंह, रामानन्द यादव, सदानंद शर्मा, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, नरेन्द्र सिंह, राम उजागिर शुक्ल, मंजू सिंह, इन्द्र कुमार निगम, विनय सिंह, नीरज दुबे, शहंशाह आलम, विवेकानंद शुक्ला, रवि प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।