Bride Accuses Husband and Father-in-Law of Dowry Harassment and Forced Abortion पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsBride Accuses Husband and Father-in-Law of Dowry Harassment and Forced Abortion

पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Gorakhpur News - हरपुर बुदहट में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पति और ससुर ने 5 लाख रुपये की मांग की और गर्भपात कराने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 16 June 2025 03:37 AM
share Share
Follow Us on
पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

हरपुर बुदहट। विवाहिता ने ससुराल में पति और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति और ससुर दहेज में 5 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। वहीं दहेज नहीं मिलने पर गर्भपात भी करा दिया गया। हरपुर बुदहट पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति और ससुर पर दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। संतकबीरनगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 26 मई 2023 को हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में घरवालों ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।

लेकिन शादी के बाद से ही पांच लाख की मांग करने लगे। विवाहिता का पति और ससुर ने मिलकर जबरन बस्ती के एक हॉस्पिटल में गर्भपात करवा दिया। फिर 16 मई को विवाहिता के कमरे में घुसकर पति और ससुर ने उसकी पिटाई की। विवाहिता मायके आकर रह रही है। इस मामले में हरपुर बुदहट पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति सुंदरम मिश्रा और ससुर बिंदेसवरी मिश्रा पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।