कार व दो लाख नहीं मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला
Gorakhpur News - घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवां क्षेत्र के विङार निवासी विवाहिता को ससुराल के लोगों ने दहेज में कार और दो लाख रुपया न मिलने पर मारपीट कर घर से निकाल

घघसरा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा क्षेत्र के विड़ार निवासी विवाहिता को ससुराल के लोगों ने दहेज में कार और दो लाख रुपया न मिलने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पति, देवर और ननद पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है। क्षेत्र के विड़ार निवासी मंजू साहनी की शादी 11 दिसंबर 20 को टिकारिया निवासी निरंजन साहनी से हुई है। आरोप है कि ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। तीन वर्ष का एक बच्चा होने पर आए दिन मारपीट किया जाता है। कार और 2 लाख रुपया नकद नहीं देने कर रखने से इनकार कर दिए।
पुलिस ने पति निरंजन, सास यशोदा, देवर इंद्रजीत, नंदन, ननद गुड़िया उर्फ सरस्वती के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।