Gorakhpur Food Safety Team Samples Ice Cream and Energy Drinks for Quality Check आइसक्रीम फैक्टी में लिए तीन नमूने, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Food Safety Team Samples Ice Cream and Energy Drinks for Quality Check

आइसक्रीम फैक्टी में लिए तीन नमूने

Gorakhpur News - गोरखपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने खजनी में दो आइसक्रीम फैक्ट्रियों से तीन नमूने और महादेव झारखंडी में कोका कोला के एनर्जी ड्रिंक के दो नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 6 June 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
आइसक्रीम फैक्टी में लिए तीन नमूने

गोरखपुर, निज संवाददाता। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को खजनी में संचालित आइसक्रीम की दो फैक्ट्रियों में तीन नमूने लिए, जबकि शहर के महादेव झारखंडी में कोका कोला के एनर्जी ड्रिंक के दो नमूने लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आइसक्रीम में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। खजनी के पवन आइसक्रीम में दो और प्रांजल आइसक्रीम में एक नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र चौधरी एवं कमल नारायण ने कार्रवाई की। महादेव झारखंडी स्थित एसजे एसोसिएट में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष एवं आभा ने एनर्जी ड्रिंक के दो नमूने लिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।