Gorakhpur Prepares for Bakrid Eid-ul-Azha with Special Waste Management Plans तीन दिन 44 पारम्परिक स्थलों पर होगी कुर्बानी, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur Prepares for Bakrid Eid-ul-Azha with Special Waste Management Plans

तीन दिन 44 पारम्परिक स्थलों पर होगी कुर्बानी

Gorakhpur News - गोरखपुर में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। कुर्बानी के लिए 44 स्थानों पर विशेष योजना बनाई गई है। नगर निगम अवशेषों के निस्तारण के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। सभी स्थलों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 31 May 2025 09:47 AM
share Share
Follow Us on
तीन दिन 44 पारम्परिक स्थलों पर होगी कुर्बानी

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। इस अवसर पर कुर्बानी की परंपरा नमाज के बाद शुरू होगी। 7 जून से शुरू यह सिलसिला 8 और 9 जून तक चलेगा। पारम्परिक रूप से 44 स्थानों पर कुर्बानी दी जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने कुर्बानी के दौरान निकलने वाले अवशेषों के समयबद्ध और स्वच्छ निस्तारण के लिए विशेष योजना तैयार कर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कुर्बानी स्थलों से निकले अवशेषों को तयशुदा स्थानों पर ले जाकर वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने कर्मचारियों, वाहन चालकों, सफाई निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की विशेष ड्यूटी लगाई है।

सभी सफाई सुपरवाइज़र और कार्यवाहक मेट को यह निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने वार्ड के सभी कुर्बानी स्थलों, मस्जिदों और अन्य निर्धारित स्थानों की निगरानी करें। सुनिश्चित करें कि कुर्बानी के बाद अवशेषों को तत्काल हटाया जाए। इसके साथ ही प्रत्येक स्थल पर रोजाना विसंक्रमण (डिसइंफेक्शन) का कार्य किया जाएगा। कुर्बानी अवशेषों के निस्तारण की दैनिक रिपोर्ट सफाई निरीक्षक को समय से दी जाएगी। निरीक्षकगण अपने-अपने जोन की संपूर्ण रिपोर्ट सूचना विभाग को सौंपेंगे। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।