Gorakhpur to Develop Waste to Wonder Park Featuring Seven Wonders from Scrap कबाड़ से बनेंगी सात अजूबों की प्रतिकृतियां, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur to Develop Waste to Wonder Park Featuring Seven Wonders from Scrap

कबाड़ से बनेंगी सात अजूबों की प्रतिकृतियां

Gorakhpur News - राजीव दत्त पांडेय, गोरखपुर। नगर निगम की ओर से शहर में ‘वेस्ट टू

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 31 May 2025 09:40 AM
share Share
Follow Us on
कबाड़ से बनेंगी सात अजूबों की प्रतिकृतियां

राजीव दत्त पांडेय, गोरखपुर। नगर निगम की ओर से शहर में ‘वेस्ट टू वंडर पार्क विकसित किया जाएगा, जहां कबाड़ से दुनिया के सात अजूबों की प्रतिकृतियां बनाई जाएंगी। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत प्रस्तावित ‘वेस्ट टू वंडर पार्क में कबाड़ को कला में बदल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा। नगर निगम के प्रस्ताव के मुताबिक पार्क में ऑटोमोबाइल कबाड़, लोहे की चादरों आदि का उपयोग कर ताजमहल, एफिल टॉवर, पीसा की मीनार, स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी, क्राइस्ट द रिडीमर, कोलोसियम और चीन की दीवार जैसी संरचनाएं बनाई जाएंगी। इन कृतियों के निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

पार्क का कुल बजट 25 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें पार्क के सौंदर्यीकरण, हरियाली, प्रकाश व्यवस्था, वॉकिंग ट्रैक, फाउंटेन जैसी अन्य सुविधाओं और बच्चों के लिए गेम जोन भी विकसित करने में किया जाएगा। नोएडा, लखीमपुर खीरी, औरैया की तर्ज पर वेस्ट टू वंडर पार्क एवं गेम जोन की परियोजना का प्रस्ताव राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत भेजा जा रहा है। उपयुक्त जमीन की तलाश की जा ही है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण के लिए डीपीआर और डिजाइनिंग का काम शुरू कराया जाएगा। गौरव सिंह सोगरवाल, नगर आयुक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।