Gorakhpur s Map Project Digitizing Property Records for Transparency and Efficiency नक्शा प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, संपत्ति सर्वे के लिए 52 इंजीनियर नियुक्त, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur s Map Project Digitizing Property Records for Transparency and Efficiency

नक्शा प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, संपत्ति सर्वे के लिए 52 इंजीनियर नियुक्त

Gorakhpur News - हवाई सर्वे के बाद तैयार हो रहा मैप, सर्वेयर की टीम करेगी भौतिक सत्यापन

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 1 June 2025 06:22 AM
share Share
Follow Us on
नक्शा प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, संपत्ति सर्वे के लिए 52 इंजीनियर नियुक्त

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता गोरखपुर शहर में संपत्ति रिकॉर्ड को सटीक, पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 'नक्शा प्रोजेक्ट' के तहत नगर निगम ने 52 सर्वे इंजीनियरों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह टीम हवाई सर्वेक्षण से प्राप्त नक्शों का भौतिक सत्यापन कर संपत्ति का समुचित रिकॉर्ड तैयार करेगी। नगर निगम ने संपत्तियों के सर्वे और मानचित्रण के लिए 26 टीमें बनाई हैं, जिनमें इंजीनियरों के साथ राजस्व विभाग और नगर निगम के कर्मचारी भी शामिल हैं। इन सर्वेयरों की नियुक्ति छह महीने के लिए की गई है। यह टीमें शहर में मौजूद मकान, दुकान और खाली प्लॉटों के स्वामित्व का विवरण तैयार करेंगी।

सर्वे कार्य शुरू होने से पहले सर्वेयरों को उत्तराखंड के मसूरी में 2 जून से एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह भी शामिल होंगे। इस प्रोजेक्ट में 'कोर्स और रोवर' तकनीक की मदद से संपत्तियों का मिलान कर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। रोवर मशीन के जरिए जमीन का सटीक सीमांकन कर नक्शे को सर्वर पर अपलोड किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट शहरी भूमि रिकॉर्ड को पूरी तरह डिजिटल और जीआईएस-मैप आधारित बनाएगा। इससे न केवल संपत्ति कर संग्रह बेहतर होगा, बल्कि आपदा प्रबंधन, स्मार्ट सिटी विकास, आवास नियोजन और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। पारदर्शी और अद्यतन स्वामित्व रिकॉर्ड से कानूनी विवाद कम होंगे और न्यायिक प्रक्रियाएं तेज होंगी। ‘नक्शा प्रोजेक्ट गोरखपुर के सतत शहरी विकास की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। -दुर्गेश मिश्रा, अपर नगर आयुक्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।