Pet Dog Bites Woman in Kodari Demands for Action Raised पालतू कुत्ते ने महिला को काटा, कार्रवाई की मांग, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPet Dog Bites Woman in Kodari Demands for Action Raised

पालतू कुत्ते ने महिला को काटा, कार्रवाई की मांग

Gorakhpur News - घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के कोदरी में पालतू कुत्ता ने एक महिला को काट

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 13 June 2025 08:32 PM
share Share
Follow Us on
पालतू कुत्ते ने महिला को काटा, कार्रवाई की मांग

घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद सहजनवा थाना क्षेत्र के कोदरी में पालतू कुत्ते ने एक महिला को काट लिया। इसके बाद वह ग्रामीणों के साथ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गई। कोदरी निवासी राम प्रसाद ने बताया गांव की एक महिला पालतू कुत्ता पाल रखी है। 10 जून को पत्नी शाम को टहलने जा रही थी। तभी पड़ोस का पालतू कुत्ता काटने के लिए उसे दौड़ा लिया। इससे वह गिर गई और पैर टूट गया। उसका संतकबीरनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को पीड़ित की मां प्रेमा देवी भोर में टहलने निकली तो पालतू कुत्ते ने उन्हें दौड़ा लिया और काट कर घायल कर दिया।

इससे पहले भी कुत्ता कई ग्रामीणों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर चुका है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।