Pipraich Municipality Launches Campaign Against Open Meat and Fish Sales खुले में मांस-मछली बिक्री पर नगर पंचायत हुआ सख्त, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPipraich Municipality Launches Campaign Against Open Meat and Fish Sales

खुले में मांस-मछली बिक्री पर नगर पंचायत हुआ सख्त

Gorakhpur News - पिपराइच नगर पंचायत के कर्मचारियों ने खुले में मांस और मछली बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। गढ़वा चौराहा और सिधावल रोड पर जांच के दौरान सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। दुकानदारों पर भारी जुर्माना...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 6 June 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
खुले में मांस-मछली बिक्री पर नगर पंचायत हुआ सख्त

पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पिपराइच के कर्मचारियों ने गुरुवार को अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर खुले में मांस और मछली बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया। कर्मचारियों ने गढ़वा चौराहा, सिधावल रोड आदि स्थानों पर जांच के बाद सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी । उन्होंने कहा कि खुले में मांस बेचने वाले दुकानदारों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही कहा कि सुरक्षित और मकान में सीसे के अंदर कपडे़ से ढककर बेचें। अभियान में नगर पंचायत के कर्मचारी विनोद कुमार, नाथूराम ओझा, चंदन श्रीवास्तव, रंजीता तिवारी, अरबाज अली आदि अभियान में शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।