Police Arrest Three Men for Gang Rape of Mentally Challenged Woman in Belghat मंद बुद्धि महिला से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsPolice Arrest Three Men for Gang Rape of Mentally Challenged Woman in Belghat

मंद बुद्धि महिला से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Gorakhpur News - पति की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों को लिया हिरासत मेंपति की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों को लिया हिरासत में महिला का मेडिकल कराकर आगे क

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरThu, 12 June 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
मंद बुद्धि महिला से तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

पति की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों को लिया हिरासत में महिला का मेडिकल कराकर आगे की कार्रवाई में जुटी बेलघाट पुलिस एसपी क्राइम और सीओ ने घटनास्थल का किया निरीक्षण ली जानकारी बेलघाट, हिन्दुस्तान संवाद बेलघाट थाना क्षेत्र के एक गांव 55 वर्षीय मंदबुद्धि महिला के साथ तीन युवकों ने बुधवार की देर शाम को सामुहिक दुष्कर्म कर दिया। महिला के पति ने बेलघाट थाने में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। उधर, गैंग रेप की सूचना पर पहुंचे एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल और सीओ उदय प्रताप सिंह ने पूरे मामले की जांच करने के साथ ही कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ घर पर रहती है। शाहपुर तटबंध के किनारे उसका मकान है। नित्यकर्म के लिए वह नदी की तरफ बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे गई थी। आरोप है कि सुनसान और अंधेरे का फायदा उठाकर युवकों ने उसे पकड़ लिया और बारी बारी से समूहिक दुष्कर्म किया। महिला की चीख सुन कर पड़ोस की एक महिला पीड़िता को अपने घर ले आई और उसके घर वालों को सूचना दी। उधर, बचाने गई महिला को देख कर तीनों आरोपी भाग गए। पीड़ित महिला दूसरे समुदाय की है आरोपी दूसरे समुदाय के हैं। पीड़िता ने रात में ही पति को पूरी घटना की जानकारी दी। पति ने बेलघाट थाने पर दुष्कर्म की सूचना दी। थानाध्यक्ष बेलघाट विकास कुमार ने बताया की तहरीर के अधार गोलू ,बबलू और गप्पा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तीनों आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।