युवती की मौत के मामले में गोरखपुर के युवक पर केस
Gorakhpur News - देवरिया में एक युवती की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। युवती के जीजा की शिकायत पर आरोपी विवेक नागर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया था,...

देवरिया, निज संवाददाता। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती की हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में कोतवाली पुलिस सोमवार की रात केस दर्ज कर लिया। मृतका के जीजा की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। हालांकि देर शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली एक युवती एक प्राइवेट अस्पताल में काम करती थी। साथ ही उसी अस्पताल में गोरखपुर का रहने वाला एक युवक भी काम करता है। शुक्रवार की देर शाम युवती घर पहुंची तो उसकी स्थिति खराब हो गई।
उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। युवती के बहनोई जावेद अख्तर निवासी पटेल नगर पश्चिमी बरहज का आरोप हैकि मेरी साली को विवेक नागर निवासी जंगल नंदलाल सिंह थाना चिलुआताल जनपद गोरखपुर आए दिन परेशान करता था और शारीरिक संबंध बनाने की धमकी देता था। जिससे मेरी साली परेशान रहती थी। घटना के दिन वह रास्ते में रोक कर मेरी साली को प्लास्टिक के बोतल में कुछ दे दिया। घर पहुंची तो उसकी तबीयत खराब हो गई। वह काफी तनाव में थी। कहने लगी कि विवेक ने मेरा जीना हराम कर दिया है। बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विवेक नागर के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।