Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTragic Suicides in Gorakhpur Two Young Men Take Their Lives
बिछिया के युवक ने लगाया फंदा, सहजनवा के युवक ने भी दी जान
Gorakhpur News - गोरखपुर में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली है। पहली घटना सहजनवा के माडर गांव की है, जहां 35 वर्षीय राजकपूर साहनी ने सुबह 5 बजे खुदकुशी की। दूसरी घटना शाहपुर के बिछिया में हुई, जहां 30 वर्षीय श्रवण ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 11 May 2025 09:33 AM

गोरखपुर। गोरखपुर में शहर से लेकर देहात तक दो युवकों ने खुदकुशी कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। खुदकुशी की वजह से परिवार के लोग खुद को अनजान बता रहे हैं। पहली घटना सहजनवा के माडर गांव की है यहां 35 वर्षीय राजकपूर साहनी ने खुदकुशी की है। सुबह करीब 05:00 बजे उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वहीं दूसरी घटना में शाहपुर के बिछिया निवासी 30 वर्षीय श्रवण पुत्र रामश्रेष्ठ ने खुदकुशी की है। मृतक (श्रवण) किराये के मकान में अपने परिवार के साथ निवास करता था। उसने खुदकुशी क्यों की है यह पता नहीं चल पाया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।