Women Volunteers Training Camp Organized by RSS in Gorakhpur from June 5-20 राष्ट्रीय सेविका समिति का प्रबोध शिक्षा वर्ग गोरखपुर में, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsWomen Volunteers Training Camp Organized by RSS in Gorakhpur from June 5-20

राष्ट्रीय सेविका समिति का प्रबोध शिक्षा वर्ग गोरखपुर में

Gorakhpur News - गोरखपुर में 5 से 20 जून तक राष्ट्रीय सेविका समिति की महिला स्वयंसेवकों के लिए प्रबोध शिक्षा वर्ग आयोजित होगा। इस वर्ग में 250 महिला स्वयंसेविकाएं शामिल होंगी। प्रशिक्षण के दौरान महिलाएं संघ की...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 31 May 2025 09:54 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्रीय सेविका समिति का प्रबोध शिक्षा वर्ग गोरखपुर में

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महिला शाखा राष्ट्रीय सेविका समिति से जुड़ी महिला स्वयंसेवकों के लिए 15 दिन का प्रबोध शिक्षा वर्ग गोरखपुर के चिउंटहा का एसवीएम पब्लिक स्कूल आयोजित होगा। पांच से 20 जून तक आयोजित होने वाले इस वर्ग में काशी व गोरक्ष प्रांत की 250 महिला स्वयंसेविका शामिल होंगी। प्रशिक्षु महिलाएं स्कूल परिसर में ही प्रवास करेंगी और संघ की कार्यप्रणाली का प्रशिक्षण लेंगी। प्रशिक्षण में क्षेत्र प्रचार अनिल और प्रांत प्रचारक रमेश के अलावा राष्ट्रीय सेविका समिति के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को मार्गदर्शन महिला स्वयंसेवकों को मिलेगा। इससे पहले महिला स्वयंसेवकों के लिए प्रबोध शिक्षा वर्ग का आयोजन पांच वर्ष पहले यानी 2020 में हुआ था।

आयोजक मंडल के सदस्यों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सभी सदस्य वर्ग से दो दिन पूर्व यानी 03 जून से ही मौके पर अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। महिला स्वयंसेवकों को 04 जून तक आयोजन स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश हैं। इन्हें मिलेगा प्रशिक्षण वर्ग में उन्हीं महिला स्वयंसेवकों को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने 11 वीं कक्षा पास कर ली है या फिर 15 वर्ष की आयु पूरी कर ली है। सभी स्वयंसेवकों को सफेद सलवार कुर्ता, सफेद मोजा और लैस वाले जूते के निर्धारित परिधान में ही प्रशिक्षण वर्ग में हिस्सा लेना होगा। गोरक्ष प्रांत की कार्यवाहिका प्रतिष्ठा वर्मा और काशी प्रांत की कार्यवाहिका माया पांडेय ने सभी स्वयंसेवकों को परिधान के व्यवस्था के साथ आने के लिए सूचित कर दिया है। स्थानीय स्तर पर वर्ग के आयोजन की तैयारी जोरशोर से चल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।