युवक पर कुल्हाड़ी से हमला
Gorakhpur News - घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद।गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा जा रहे नगवा निवासी युवक को रास्ते में मनबढ़ो ने घेरकर मनबढ़ो ने लाठी डंडे,कुल्हाड़ी,चाकू
Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरMon, 2 June 2025 08:20 PM

घघसरा। गीडा थाना क्षेत्र के तेनुआ टोल प्लाजा जा रहे नगवा निवासी युवक को रास्ते में मनबढ़ों ने घेरकर हमला कर घायल कर दिया। मनबढ़ जातिसूचक गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के नगवा निवासी आदर्श ने पुलिस को बताया तेनुआ टोल प्लाजा जा रहा था। रास्ते से मनबढ़ जातिसूचक गाली देते हुए हटने को कहा। विरोध पर मनबढ़ो ने घेरकर लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी व चाकू आदि से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सौरभ, सचिन, राजेश व उनकी पत्नी समेत चार अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।