यूपी की जेलों में खुलेगा जिम, कसरत कर सेहत बनाएंगे बंदी, कारागार मंत्री दारा सिंह ने की घोषणा
जेलों में बंद बंदी अब कसरत करके शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद बन सकेंगे। इससे सकारात्मक सोच भी विकसित होगी। इसके लिए प्रदेश की सभी जेलों में ओपेन जिम खोले जाएंगे।

यूपी की जेलों में बंद बंदी अब कसरत करके शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद बन सकेंगे। इससे सकारात्मक सोच भी विकसित होगी। इसके लिए प्रदेश की सभी जेलों में ओपेन जिम खोले जाएंगे। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने इसको लेकर घोषणा की। साथ ही जिला जेल में आम का पौधा लगाया और ओपेन जिम का उदघाटन भी किया। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'फिट इंडिया' मूवमेंन्ट की भावना के अनुरूप सूबे की सभी जेलों पर ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं।
यह पहल बंदियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। जेल अधीक्षक ब्रजेन्द्र सिंह जेल में 200 अलग-अलग प्रजाति के 200 पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर डीजी कारागार पीसी मीना, डीआईजी मुख्यालय रामधनी, जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी, सुरेंद्र मोहन सिंह, डिप्टी जेलर कुंवर वीरेंद्र विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
होमगार्ड मंत्री की पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अपील लखनऊ। होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए पौधे लगाना अत्यन्त आवश्यक है। बढ़ते तापमान एवं वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में पौधे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगााने की अपील की।