BJP Leaders Dispute Over Property Commission Resolved जमीन को लेकर सदर विधायक, भाजपा नेता का सुलझा विवाद, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsBJP Leaders Dispute Over Property Commission Resolved

जमीन को लेकर सदर विधायक, भाजपा नेता का सुलझा विवाद

Hapur News - भाजपा के विधायक विजयपाल आढ़ती और सह मीडिया प्रभारी जयभगवान शर्मा के बीच एक प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में कमीशन को लेकर विवाद हुआ। शनिवार को तहसील चौराहा पर नोकझोंक और गाली-गलौज हुई। रविवार को भाजपा...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Mon, 9 June 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
जमीन को लेकर सदर विधायक, भाजपा नेता का सुलझा विवाद

भाजपा के सदर विधायक विजयपाल आढ़ती और भाजपा के सह मीडिया प्रभारी जयभगवान शर्मा का एक प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में कमीशन को लेकर शनिवार को तहसील चौराहा पर विवाद हो गया था। दोनों के बीच नोकझोंक व गाली गलौज हुई थी। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने दोनों को जिला कार्यालय बुलाया। विवाद समाप्त कर मामला सुलझवा दिया। हापुड़ के एक गांव में करोड़ों रुपये की जमीन की खरीद-फरोख्त हुई थी। इस जमीन पर सदर विधायक विजयपाल आढ़ती व भाजपा के सह मीडिया प्रभारी जयभगवान शर्मा का कमीशन को लेकर विवाद था। शनिवार को सह मीडिया प्रभारी व विधायक का तहसील चौराहा पर आमना सामना हो गया।

जयभगवान शर्मा ने विधायक से अपना कमीशन मांगा, इस पर दोनों के बीच तहसील चौराहा पर पहले नोकझोंक हुई। इसके बाद गाली-गलौज की नौबत तक आ गई। जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने सदर विधायक व सह मीडिया प्रभारी से बातचीत की। रविवार की दोपहर दोनों को भाजपा के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर बुलाया गया। यहां जिलाध्यक्ष ने दोनों का विवाद सुलझाया। जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने बताया कि कुछ गलतफहमी होने के कारण दोनों में विवाद हो गया था₹। विवाद सुलझा दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।