Devotees Flock to Brijghat for Baat Amavasya Ganga Dip बट अमावस्या पर आज लगेगी गंगा मैया में आस्था की डुबकी, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsDevotees Flock to Brijghat for Baat Amavasya Ganga Dip

बट अमावस्या पर आज लगेगी गंगा मैया में आस्था की डुबकी

Hapur News - खास खबर -सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस हुई चौकन्न -नेशनल हाईवे को जाममुक्त रखने को की जा रही व्यवस्था -देर रात में भारी वाहनों का रोक दिया ज

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Mon, 26 May 2025 12:55 AM
share Share
Follow Us on
बट अमावस्या पर आज लगेगी गंगा मैया में आस्था की डुबकी

ब्रजघाट, संवाददाता। बट अमावस्या के पावन अवसर पर मोक्ष दायिनी गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाने को बाहरी राज्यों समेत दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालुओं का आगमन जोरों पर चलने से मुक्ति धाम ब्रजघाट की सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर फुल हुए। ज्येष्ठ माह की बट अमावस्या के उपलक्ष्य में सोमवार की दोपहर को पतित पावनी गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाने का क्रम प्रारंभ होगा, जो मंगलवार की सुबह 8.31 बजे तक निरंतर चलता रहेगा। सनातन संस्कृति में बट अमावस्या पर गंगा मैया में डुबकी लगाने का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। जिसके चलते दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत वेस्टर्न यूपी के दूरस्थ जनपदों के श्रद्धालुओं का रविवार की दोपहर को ही आगमन प्रारंभ हो गया है।

मुक्ति धाम ब्रजघाट की सैकड़ों धर्मशाला, आश्रम और मंदिर परिसर भीड़ से फुल होने के कारण रात को आने वाले महिला बच्चों समेत हजारों गंगा भक्तों को इधर उधर खुले आकाश के नीचे रात बिताने को मजबूर होना पड़ सकता है। --ब्रजघाट, पुष्पावती पूठ और लठीरा कच्चे घाट में होगा गंगा स्नान सोमवती अमावस्या के उपलक्ष्य में मुक्ति धाम ब्रजघाट समेत रानी द्रौपदी की सैरगाह पुष्पावती पूठ और लठीरा के कच्चे घाट में कई लाख श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। जहां गंगा स्नान, पितरों का तर्पण और गरीब निराश्रितों को दान समेत विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे। --स्नान और दान आज, बट सावित्री व्रत मंगलवार को ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद शर्मा शास्त्री ने बताया कि बट अमावस्या में स्नान और पितृ कार्य किया जाएगा। देव कार्य के लिए सूर्य उदय तिथि को ही पूजन व्रत किया जाता है। उन्होंने बताया कि सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण छुड़ा लिए थे, जिसके उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष बट अमावस्या पर गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाकर महिला पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। उन्होंने बताया कि गंगा स्नान और दान समेत पितरों के तर्पण जैसे अनुष्ठान आज होंगे, परंतु बट सावित्री व्रत मंगलवार को रखा जाएगा। -सुरक्षा और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस हुई चौकन्न, हाईवे जाममुक्त रखने को देर रात में भारी वाहनों का रोका जाएगा आवागमन सीओ वरुण मिश्रा, इंस्पेक्टर नीरज कुमार और ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव ने तीर्थनगरी का दौरा कर गंगा भक्तों की सुरक्षा से जुड़े बंदोबस्त बड़ी बारीकी से परखे। सीओ ने बताया कि गंगा भक्तों की सुरक्षा में कोई भी ढिलाई अथवा लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि गंगा भक्तों की सुविधा के लिए दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे को पूरी तरह जाममुक्त रखा जाएगा, जिसको लेकर देर रात में रूट डायवर्जन की रणनीति पर अमल करते हुए मालवाहक वाहनों का आवागमन रोकते हुए उन्हें वैकल्पिक रास्तों से निकाला जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।