फसल की रखवाली कर रहे किसान पर किया हमला
Hapur News - घायल किसान को अस्पताल में कराया भर्तीभर्ती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की शुरू हापुड़ संवाददाता। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलप

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में तरबूज की फसल की रखवाली कर रहे किसान पर अज्ञात लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल किसान को परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी सतेंद्र सिंह ने गांव स्थित जंगल में अपने खेत में तरबूज की फसल बौ रखी है। गुरुवार की रात लगभग सवा दसे बजे वह फसल की रखवाली कर रहा था। इसी बीच कुछ हमलावरों ने उनपर हमला कर भीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए।
लहूलुहान अवस्था में वह अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और परिजनों की मदद से घायल किसान को हापुड़ नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां किसान का उपचार चल रहा है।थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।