Nationwide Agricultural Resolution Campaign Launched by Agriculture Department कृषि विभाग की टीम ने किसानों को किया जागरूक, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsNationwide Agricultural Resolution Campaign Launched by Agriculture Department

कृषि विभाग की टीम ने किसानों को किया जागरूक

Hapur News - कृषि विभाग द्वारा 29 मई से विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया गया है, जो 12 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत किसानों को खरीफ फसलों, पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य कृषि तकनीकों की जानकारी दी जा रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Wed, 4 June 2025 02:56 AM
share Share
Follow Us on
कृषि विभाग की टीम ने किसानों को किया जागरूक

कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रव्यापी विकसित कृषि संकल्प अभियान चल रहा है। यह अभियान 12 जून तक चलेगा। मंगलवार कृषि विभाग की टीम द्वारा जनपद में नौ गांवों में खरीफ फसलों व अन्य विषयों पर किसानों को जागरूक किया गया। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, (आई.सी.ए.आर.) के निर्देश पर विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से शुरू किया गया है। इस अभियान के माध्यम से किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती, पशुपालन, कुक्कुट पालन, मत्सय पालन, यन्त्रीकरण, मृदा परीक्षण, बीज सुधार एवं कृषि तकनीकों की गांव गांव जाकर जानकारी दी जाएगी। विकसित कृषि संकल्प अभियान का उदेदृश्य क्षेत्र विशेष के लिए खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से संबंधित आधुनिक तकनीकों के बारे में किसानों को जागरूक करना है।

किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड में सुझाई गई विभिन्न फसलों के चयन तथा संन्तुलित उर्वरक एवं खाद इत्यादि के प्रयोग के बारे में जानकारी दी जाती है। जिसमें उपकृषि निदेशक एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, हापुड एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की टीम के द्वारा प्रत्येक दिन तीन वैज्ञानिक टीम तीन गांव में तकनीकी प्रचार प्रसार करते हुए किसानों को साहित्य भी उपलब्ध करवा रही है। ग्राम स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भाग ले रहे है। वैज्ञानिकों से किसान सीधा संवाद कर अपनी समस्याओं का भी निवारण कर रहे। मंगलवार को टीम द्वारा ग्राम देहरा, रामपुर, अच्छेजा, सलारपुर,वैट, श्यामनगर आदि गांवों में जाकर किसानों को जागरूक किया गया। ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।