Elderly Woman Shot Dead Over Dispute in Hardoi Market Protests Erupt खोआ बेचने आई बुजुर्ग महिला को दौड़ाकर मारी गोली, मौत, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsElderly Woman Shot Dead Over Dispute in Hardoi Market Protests Erupt

खोआ बेचने आई बुजुर्ग महिला को दौड़ाकर मारी गोली, मौत

Hardoi News - हरदोई। संवाददाता मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरापुर के बाजार में खोया बेचने आई बुजुर्ग

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईWed, 4 June 2025 01:26 PM
share Share
Follow Us on
खोआ बेचने आई बुजुर्ग महिला को दौड़ाकर मारी गोली, मौत

हरदोई। संवाददाता मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरापुर के बाजार में खोया बेचने आई बुजुर्ग महिला को एक आरोपित ने दौड़ाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मुक्कू पुरवा निवासी सूर्यबली की 70 वर्षीय पत्नी रामश्री बुधवार की सुबह मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ईश्वरापुर गांव के बाजार में खोआ बेचने आई थी। बताया गया है तभी ईश्वरपुर निवासी एक आरोपित वहां पहुंचा। किसी बात को लेकर उसने रामश्री को गाली गलौज शुरू कर दी। तो भागकर पास में बने एक झोपड़ीनुमा घर में घुस गई।

आरोपित फिर भी नहीं माना और पीछा करते उसने रामश्री को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के मुताबिक आरोपित में तीन गोली चलाईं। इसके बाद गुस्साए लोगों ने बाजार के पास ही सड़क पर जाम लगा दिया। आरोपित ने वारदात को अंजाम क्यों दिया इस बात का पता लगाया जा रहा है। सीओ रवि प्रकाश ने बताया कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। इसकी जांच की जा रही है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।