24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई अहम सुराग
Hardoi News - बेनीगंज के बरगदिया गांव में एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव खेत में रखे मचान झोपड़ी के अंदर मिला। 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने गांव वालों से संपर्क किया है और शव की पहचान न...
Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईThu, 12 Dec 2024 11:46 PM

बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया गांव से करीब शव मीटर की दूरी पर खेत में रखे मचान झोपड़ी के अंदर एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव मिला था। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई अहम सुराग नहीं मिला है। हालांकि पूरे मामले की जानकारी के लिए पुलिस आसपास गांव के लोगों से भी संपर्क किया। कोतवाल अशोक सिंह का कहना है कि पूरे मामले में जांच पड़ताल चल रही है। शव की पहचान न होने के कारण 72 घंटे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।