सिलाई कारीगर का शव नहर किनारे पड़ा मिला
Hardoi News - बेनीगंज के कोथावां से निकली नहर की पटरी पर एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय शकील के रूप में हुई है, जो लखनऊ में कपड़ा सिलाई का काम करता था। वह होली की छुट्टी पर घर आया था और लखनऊ लौटते समय...

बेनीगंज (हरदोई), संवाददाता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोथावां से निकली नहर की पटरी पर सुबह युवक का शव पड़ा मिला। कोथावां कस्बा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। उसके बाद मृतक के पारिवारिक जन भी पहुंच गए। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के रामगढ़ निवासी 35 वर्षीय शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शकील लखनऊ में कपड़ा सिलाई का काम करता था। होली की छुट्टी में आठ दिन के लिए घर आया था। शुक्रवार को बैग लेकर फिर लखनऊ को घर से निकला था। उसके बाद पता नहीं किसके साथ कहां गया। शनिवार सुबह शव मिलने की जानकारी हुई। शकील के परिवार में दो लड़का और तीन लड़की हैं। घटना के बाद पत्नी का रो रो के बुरा हाल है। इस संबंध में कोथावां चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। कोई शिकायती पत्र मिलता है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्लास्टिक टीम मौके पर पहुंच चुकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।