Tragic Road Accident in Hardoi Elderly Man Dies After E-Rickshaw Hits Nilgai नीलगाय से टकराया ई-रिक्शा, शादी में शामिल होने जा रहे वृद्ध की मौत, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsTragic Road Accident in Hardoi Elderly Man Dies After E-Rickshaw Hits Nilgai

नीलगाय से टकराया ई-रिक्शा, शादी में शामिल होने जा रहे वृद्ध की मौत

Hardoi News - हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आलमनगर मार्ग पर एक सड़क हादसे में 75 वर्षीय अली अहमद की मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ शादी समारोह में जा रहे थे, जब उनका ई-रिक्शा नीलगाय से टकरा गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईTue, 27 May 2025 09:45 AM
share Share
Follow Us on
नीलगाय से टकराया ई-रिक्शा, शादी में शामिल होने जा रहे वृद्ध की मौत

हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में आलमनगर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। रिक्शा पर सवार अन्य लोगों को भी चोटे आई। शादी समारोह में जा रहा परिवार नीलगाय से ई रिक्शा टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गया। मोहल्ला अहाता सुभान खां निवासी 75 वर्षीय अली अहमद अपने बेटे निसार अहमद (बल्लू) और परिवार सहित अपने ई-रिक्शा से टूमुर्की गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उनका ई-रिक्शा आझी रेलवे ओवरब्रिज पार करने के बाद टूमुर्की की ओर निकला। कुछ दूर आगे नगर पालिका सीमा के लगे बोर्ड के पास नीलगाय रोड क्रॉस करने के लिए भाग रही थी।

वहां पहुंचने पर उनका ई-रिक्शा अचानक नील गाय से टकरा गया। टक्कर के बाद ई-रिक्शा पलट गया। इससे अली अहमद गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गए। अन्य लोग चुटहिल हो गए। अली अहमद के सिर और कान से खून की धार बह निकली। लोगों की मदद से घायल अली अहमद, उनके पुत्र निसार अहमद और तीन वर्षीय बच्चा अजान को तुरंत शाहाबाद सीएचसी लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों द्वारा अली अहमद को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का मकान अस्पताल से कुछ दूरी पर था। खबर मिलते ही पूरा परिवार पहुंच गया। वहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल देखा गया। मृतक के छह बच्चो में चार बेटे वसी अहमद, निसार अहमद, रियाज अहमद सहित दो बेटियां शिब्बो, शमा परवीन हैं। इनमें सभी की शादियां हो चुकी है। घर का पूरा परिवार और सभी बच्चे रोते बिलखते देखे गए। मौके पर पहुंची पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मृतक का शव उनके परिवरीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।