नाराज होकर जा रही दो किशोरियों को जीआरपी ने पकड़ा
Hardoi News - हरदोई में जीआरपी ने दो किशोरियों को सकुशल बरामद किया, जो घर से नाराज होकर लखनऊ जा रही थीं। दोनों चचेरी बहनें हैं और शाहजहांपुर की निवासी हैं। जीआरपी ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

हरदोई। ट्रेन में घर से नाराज होकर जा रहीं दो किशोरियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बुधवार को संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व ट्रेन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कंट्रोल रूम से जीआरपी पुलिस कर्मियों को सूचना प्राप्त हुई की दो नाबालिग किशोरी घर से नाराज होकर लखनऊ जा रही हैं। दोनों आपस में चचेरी बहनें हैं। कंट्रोल की सूचना पर जीआरपी मुस्तैद हुई। सुबह लगभग छह बजे शाहजहांपुर की ओर से आ रही लखनऊ मेल में कंट्रोल रूम से प्राप्त निर्देश के बाद जीआरपी पुलिस कर्मियों ने कोच को घेर लिया। अंदर जाकर सकुशल दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया।
जीआरपी की पूछताछ में दोनों किशोरियों ने बताया कि वह घर पर हुई किसी बात से नाराज होकर वह लखनऊ जा रही थी। दोनों किशोरी शाहजहांपुर जनपद की रहने वाली हैं। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक पंकज भास्कर द्वारा दोनों किशोरियों के परिजनों से वार्ता की गई और उनके परिजनों को हरदोई जीआरपी बुलाकर सकुशल सुपुर्दगी देकर उन्हें शाहजहांपुर की ओर रवाना कर दिया गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार कांस्टेबल रोहित यादव महिला कांस्टेबल शिखा यादव द्वारा ट्रेन को अटेंड किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।