सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला
Hardoi News - मल्लावां, संवाददाता। थाना मल्लावां क्षेत्र के ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी ओम प्रकाश के खेत के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देखा गया है। उम्र करीब 45 से
Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईThu, 12 June 2025 06:35 PM

मल्लावां। ग्राम मोहिउद्दीनपुर निवासी ओम प्रकाश के खेत के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। उम्र करीब 45 से 50 के बीच है। शव एक से दो दिन पुराना लग रहा है। पुलिस ने कर जानकारी की गई तो पता चला कि उक्त व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था, जो कोई कुछ दे देता था खा-पी लेता था। मंगलवार के दिन शाम को कस्बे में भंडारे में प्रसाद खाते हुए देखा गया था। थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि पंचायत में की कार्रवाई कर के मोर्चरी भेज दिया गया है। 72 घंटे बाद नियमानुसार पीएम कराया जाएगा। फील्ड यूनिट द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।