Celebration of Lokmata Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary Inspires Social Upliftment लोकमाता का व्यक्तित्व जनसेवा और सामाजिक उत्थान क लिए प्रेरणास्रोत: श्वेता, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsCelebration of Lokmata Ahilyabai Holkar s 300th Birth Anniversary Inspires Social Upliftment

लोकमाता का व्यक्तित्व जनसेवा और सामाजिक उत्थान क लिए प्रेरणास्रोत: श्वेता

Hathras News - अहिल्याबाई होलकर जयंती से संबंधित:लोकमाता का व्यक्तित्व जनसेवा और सामाजिक उत्थान क लिए प्रेरणास्रोत: श्वेतालोकमाता का व्यक्तित्व जनसेवा और सामाजिक उत्

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसFri, 30 May 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
लोकमाता का व्यक्तित्व जनसेवा और सामाजिक उत्थान क लिए प्रेरणास्रोत: श्वेता

लोकमाता का व्यक्तित्व जनसेवा और सामाजिक उत्थान क लिए प्रेरणास्रोत: श्वेता फोटो:24-नगर पालिका परिषद में गुरुवार को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि। फोटो:25-नगर पालिका परिषद में गुरुवार को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोग। -नगर पालिका परिषद में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर का त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति समारोह मनाया गया। हाथरस। नगर पालिका परिषद परिसर में गुरुवार को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान सिंह रहे।

उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के धार्मिक आचरण और न्यायप्रिय नेतृत्व को याद किया। कार्यक्रम में महिला सभासदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्म सिंह बघेल ने की। कार्यक्रम में सभासदों के अलावा भाजपा जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय, जिला मंत्री विष्णु बघेल, नवनीत गौतम जिला महामंत्री युवा मोर्चा, विवेक गुप्ता, शालिनी पाठक क्षेत्रीय सह संयोजिका बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पूनम शर्मा, प्रिया मित्तल, राज सिसोदिया प्रधान बूलगढ़ी, कृष्णा चौधरी, रजत चौधरी, श्याम अग्निहोत्री, मिलन अग्निहोत्री, अन्नी पंडित, विकास भारद्वाज, डॉ पूनम सेंगर, नारायण लाल पूर्व सभासद, विसंभर यादव पूर्व सभासद, नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे । माता अहिल्याबाई ने समाज के लिए कार्य किया: शरद फोटो:57-शहर के आगरा रोड स्थित ब्लॉक कार्यालय पर गुरुवार को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को सम्मानित करते हुए ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय व भाजपा जिलाध्यक्ष। -हाथरस ब्लॉक कार्यालय पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्त्रि पत्र देकर किया गया सम्मानित। हाथरस। शहर के आगरा रोड गिजरौली स्थित विकासखंड कार्यालय में गुरुवार को पुण्य श्लोक माता अहिल्याबाई के त्रिशताब्दी जन्मोत्सव के अवसर पर ब्लॉक प्रमुख पूनमअमर सिंह पांडे की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष शरद महेश्वरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता वर्मा और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजक ऊषा पाठक उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विकास खंड हाथरस की समूह की समस्त दीदियां, आंगनबाड़ी और आशा बहनों ने भाग लिया। जिला अध्यक्ष ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता अहिल्याबाई ने समाज के लिए कार्य किया। उन्होंने अनेकों कुआ बावड़ी खुद बाय और अनेकों मंदिरों का जीर्णोंद्वार कराया। इस मौके पर देवेंद्र सिंह विकासखंड अधिकारी, दिनेश सिंह अकाउंटेंट दिनेश सिंह, रेनू मौर्य एपीओ, प्रीति शर्मा के अलावा समस्त स्टाफ ने अतिथियों का फूल माला व पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया। लोकमाता अहिल्याबाई ने कई सामाजिक सुधार किए: रामेश्वर फोटो:63-मुरसान ब्लॉक कार्यालय पर गुरुवार को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होलकर के त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला को सम्मानित करते ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय। -मुरसान ब्लॉक कार्यालय पर महिला सम्मेलन का किया गया आयोजन। हाथरस। विकासखंड मुरसान पुण्य श्लोक अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गुरुवार को ब्लॉक महिला सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय एवं क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा कप्तान सिंह ठैनुआ दोनों ने संयुक्त रूप से मां अहिल्याबाई होल्कर के छवि चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में भी लोकमाता अहिल्याबाई ने अपने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किए गए। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह खंड विकास अधिकारी मनरेगा, चौधरी धर्मवीर सिंह पूर्व प्रधान, कृष्ण कांत गौतम एडीओ पंचायत, कृष्ण कांत रावत, बॉबी चौधरी प्रधान, मुकेश पचौरी, संजीव पांडे, रनवीर पाठक, प्रेमशंकर पाठक पूर्व प्रधान, रामेश्वर शर्मा प्रधान, सोनवीर चौधरी प्रधान, राजेन्द्र शर्मा, विशम्भर सिंह प्रधान, सोनू शर्मा प्रधान, ठाकुर बहादुर सिंह प्रधान, रूपकिशोर शर्मा प्रधान, डॉ अशोक बघेल, राजेन्द्र बघेल, राहुल धनगर, राजवीर बघेल,वीरपाल माहौर, सुनील राणा प्रधान, आदित्य भारद्वाज, टिंकू शर्मा, महेश शर्मा,रतन शर्मा आदि उपस्थित रहे। --- फोटो:59-नगर पंचायत हसायन के अध्यक्षत पति व सभासद गुरुवार को अहिल्याबाई होल्कर के छविचित्र पर माल्यार्पण करते हुए। अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई हसायन। हसायन नगर पंचायत में गुरुवार को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष पति सेठ ओम प्रकाश यादव व सभासद अंकुर शर्मा ने माता अहिल्याबाई होलकर के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया। ---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।