Divine Leelas of Lord Krishna Celebrated at Shrimad Bhagwat Katha in Saroth श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्य है, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsDivine Leelas of Lord Krishna Celebrated at Shrimad Bhagwat Katha in Saroth

श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्य है

Hathras News - फोटो- 77 सरौठ में श्रीमदभागवत कथा में कथा व्यास का सम्मान करते लोग।श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्यश्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्य

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसFri, 6 June 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on
श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्य है

फोटो- 77 सरौठ में श्रीमदभागवत कथा में कथा व्यास का सम्मान करते लोग। श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला दिव्य है सादाबाद। गांव सरोठ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छटवें दिन भागवताचार्य श्री रणवीर सिंह शास्त्री जी ने भगवान श्री कृष्ण की कई लीलाओं का वर्णन किया। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण बाल्यकाल में अनेक लीलाएं की है। भगवान कृष्ण की एक-एक लीला मनुष्यों के लिए परम मंगलमयी व अमृत स्वरूप है। भगवान श्रीकृष्ण जब मात्र छह दिन के ही थे, तब चतुर्दशी के दिन राक्षसी पूतना का वध किया था। जब भगवान तीन माह के हुए तो करवट उत्सव मनाया गया।

भगवान ने संकट भंजन करके अनेक राक्षसों का उद्धार किया। इसी तरह बाल लीलाएं, माखन चोरी लीला, ऊखल बंधन लीला, यमलार्जुन का उद्धार आदि दिव्य लीलाएं की। मौके पर काफी श्रद्धालु कथा सुनने के लिए उमड़ पड़े।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।