पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त का लिया जाएगा संदेश
Hathras News - पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त का लिया जाएगा संदेशपर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त लिया जाएगा संदेशपर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त लिया जाएगा संदेश

वन विभाग प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषणों के प्रति करेगा जागरुक पर्यावरण के साथ वृक्ष महाकुंभ में लगने वाले पौधों पर होगी चर्चा पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सभी रेंज में होंगे कार्यक्रम हाथरस। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदूषण को कम करने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में वन विभाग द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर जागरुकता कार्यक्रम के जरिए प्लास्टिक से मुक्त रहने का संकल्प दिलया जाएगा। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा। पांच जून को जिले के प्रत्येक रेंज में कार्यक्रमों का आयेाजन होगा। इस दौरान पर्यावरण व वृक्ष महाकुंभ में लगने वाले पौधों पर चर्चा होगी।
वन विभाग के अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जुटे हुए हैं। पर्यावरण का अर्थ पौधे से ढंके हुए आवरण को पर्यावरण कहते हैं। पर्यावरण में प्लास्टिक एक अभिशाप के रूप में अपना स्थान बनाए हुए हैं। प्लास्टिक ज्यादा माइक्रोन वाली पॉलीथिन गलती नहीं है। इसे जलाने जहरीला धुंआ निकलता है। इससे प्रदूषण फैलता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए वन विभाग पांच जून को विविध कार्यक्रमों के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा। इस बार पर्यावरण दिवस प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करने प्लास्टिक व इसके सामानों का उपयोग कम करने के उदेश्य से मनाया जाएगा। साथ ही एडिंग प्लास्टिक ग्लोबली थीम पर नुक्कड नाटक, भाषण व चित्र प्रतियोगिताएं होगी। साथ ही कार्यक्रमों के जरिए यह बताया जाएगा कि प्लास्टिक का उपयोग कैसे कम किए जाएं। वन विभाग द्वारा सभी रेंज में जागरुकता कार्यक्रम किए जाएंगे। साथ ही आम, नीम, पीपल, शीशम, अशोक, सहजन सहित देशी प्रजाति के पौधे रोपे जाएंगे। इन पौधों से होने वाले फायदे आदि के बारे में जागरुक किया जाएगा। साथ जुलाई माह में होने वाले वृक्ष महाकुंभ के तहत अधिक से अधिक पौधे रोपने की अपील की जाएगी। इस मामले में डीएफओ डॉक्टर सीपी सिंह का कहना है कि पांच जून को पर्यावरण दिवस के मौके पर जागरुकता कार्यक्रमों के जरिए प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प दिलया जाएगा। कार्यालय के अलावा सभी रेंज में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्लास्टिक पर्यावरण के लिए एक अभिषाप हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।