अनुमति नहीं दी तो डीएम कार्यालय पर मनायेंगे अहिल्याबाई होल्कर की जयंती
Hathras News - फोटो 23 पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप धनगर उर्फ राकेश बधेल अनुमति नहीं दी तो डीएम पर मनायेंगे अहिल्याबा

फोटो 23 पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप धनगर उर्फ राकेश बधेल समाजवादी पार्टी का है 31 मई को सिकंदराराऊ में कार्यक्रम प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए परमीशन न देने का प्रशासन पर लगाया आरोप। पत्रकार वार्ता कर आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने लगाया आरोप। हाथरस: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा व वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी प्रबल प्रताप धनगर ने प्रशासन पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के लिए अनुमति न दिए जाने का आरोप लगाया है। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि यदि प्रशासनिक अधिकारी अनुमति नहीं देते तो 31 मई को डीएम कार्यालय पर अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई जाएगी।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आगरा ने कहा कि 31 मई को सिकंदराराऊ में अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर 25 मई से एसडीएम सिकंदराराऊ से अनुमति मांगी। प्रशासन ने कार्यक्रम को कराए जाने के लिए अनुमति नहीं दी गई। चार विभागों से एनओसी लाने के लिए कहा गया। जब चारों विभागों से एनओसी उपलब्ध करा दी गई। तो डीएम से मिलने के लिए बोल दिया गया। जबकि 26 मई को सिकंदराराऊ में शोभायात्रा निकालने के लिए दूसरे लोगों को अनुमति दे दी। जिसमें भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बधेल शामिल हुए। प्रशासन भाजपा के लोगों को आसानी से अनुमति कार्यक्रम को लेकर दे देते हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भाजपा अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मना रही है,पर भाजपा अपने अलावा किसी को जयंती नहीं मानने दे रही। अगर कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलती है तो आने वाले समय में बधेल व धनगर समाज भाजपा को दिखा देगा 2027 में धनगर समाज विरोध करेगा। डीएम से समय लेकर मिलकर 31 मई को होने वाले कार्यक्रम की अनुमति ली जाएगी। यदि डीएम के स्तर से अनुमति नहीं दी जाती है। तो समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर ही अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनायेंगे। यदि कार्यक्रम को प्रशासन के स्तर से रोका जाता है। तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सिकंदराराऊ में आमरण अनशन शुरु कर देंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान देवेन्द्र कुशवाह,जिलाध्यक्ष, विक्रम सिंह यादव,जिलाध्यक्ष कासगंज, बबलू होल्कर,सदस्य जिला पंचायत अलीगढ़, गौरव बधेल, जिलाध्यक्ष,युवजन सभा,वीरेन्द्र यादव,जिलाध्यक्ष,छात्र सभा, धमेंद्र यादव, अध्यक्ष लोहिया वाहिनी,हाथरस,सुनील यादव,जिला उपाध्यक्ष,सुशील यादव,पूर्व जिला उपाध्यक्ष,निमेश बधेल,प्रधान आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।