Hathras Meeting Addresses Employee Issues in Uttar Pradesh कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हुआ मंथन, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras Meeting Addresses Employee Issues in Uttar Pradesh

कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हुआ मंथन

Hathras News - फोटो 70 मनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंथनकर्मचारियों की समस्याओं को लेकर मंथनकर्मचारियों की सम

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसSat, 31 May 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर हुआ मंथन

हाथरस। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ हाथरस की प्रथम त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को कलैक्ट्रेट सभा कक्ष में हुई। कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श हुआ। बैठक में संघ के संरक्षक सचेन्द्र उपाध्याय एवं शशि कान्त गौतम के अनुरोध पर बैठक की अध्यक्षता प्रताप सिंह प्रधान सहायक द्वारा की गयी। संघ के अध्यक्ष राजकुमार व्यास द्वारा संघ जिलाधिकारी के स्तर से संघ के मांगपत्र के अनुरूप अधिकांश कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण किये जाने पर संघ के सभी पदाधिकारी एवं साथियों द्वारा डीएम का आभार व्यक्त किया गया। कल्पना शर्मा सीएससी द्वारा उनके विरूद्ध विगत कई वर्षों से प्रचलित विभागीय कार्यवाही का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराने का अनुरोध किया गया।

तेज नारायण सारस्वत वरिष्ठ सहायक, कलेक्ट्रेट द्वारा उपार्जित अवकाश से वापस आने के बाद उनकी तैनाती की गई। सुधीर कुमार शर्मा द्वारा एसीआरए पटल पर 04 वर्ष से अधिक तैनात रहने पर स्थानान्तरण नीति वर्ष 2025-26 के अनुरूप अन्य पटल पर तैनाती कराने का अनुरोध किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।