Mursan Urban Expansion Demands to Include Adjacent Villages मुरसान नगर पंचायत में जोड़े जाये तीन गांव, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsMursan Urban Expansion Demands to Include Adjacent Villages

मुरसान नगर पंचायत में जोड़े जाये तीन गांव

Hathras News - मुरसान नगर पंचायत में जोड़े तीन गांवमुरसान नगर पंचायत में जोड़े तीन गांवमुरसान नगर पंचायत में जोड़े तीन गांवमुरसान नगर पंचायत में जोड़े तीन गांवमुरसान

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसTue, 10 June 2025 01:57 AM
share Share
Follow Us on
मुरसान नगर पंचायत में जोड़े जाये तीन गांव

हाथरस। मुरसान के गांव को नगर पंचायत मुरसान के सीमा विस्तार के सम्बन्ध में सोमवार को क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया। उनसे मांग की कि तीन गांवों को सीमा विस्तार में जोड़ा जाये। मुरसान नगर व क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नगर के प्रबुद्धि नागरिकों की बैठक पूर्व चेयरमैन गिर्राज किशोर शर्मा के आवास पर सम्पन्न हुयी जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने कहा कि गाँव ताजपुर, दयालपुर, केशरगढी, नगला धर्मा, खोकिया, नगला बाबू, नगला खरगू, हडैला, फुसकरा, फरसौटी के साथ-साथ नगला शीशम, नगला हेमा व टिमरली को भी जोडा जाये। नगला शीशम व नगला हेमा व टिमरली के लोग व्यवहारिक रूप से कस्बे व करने के लोगों से जुडे हुये आवास व व्यवसाय भी मुरसान में हैं।

नगला शीशम, नगला हेमा व टिमरली गाँवों की सीमा कस्बा मुरसान की सीमा से जुडी हुई है। जबकि गाँव केशर गढी, हडेला फरसौटी, खोकिया आदि गाँवों की सीमा रेखा मुरसान नगर क्षेत्र की सीमा से दूर है। मुरसान की सीमा से लगे गाँव नगला शीशम, नगला हेमा व टिमरली को भी मुरसान नगर पंचायत की सीमा विस्तार में सम्मिलित करने के लिए मुरसान के भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट में दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।