PM Modi to Virtually Inaugurate Hathras City Station Development Worth 2 Crores संशोधित फाइल पीएम मोदी आज करेंगे हाथरस सिटी स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsPM Modi to Virtually Inaugurate Hathras City Station Development Worth 2 Crores

संशोधित फाइल पीएम मोदी आज करेंगे हाथरस सिटी स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

Hathras News - फोटो 33 व 34 स्टेशन परिसर में उद्घाटन को लेकर होती तैयारियांपीएम मोदी आज करेंगे हाथरस सिटी स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटनपीएम मोदी आज करेंगे हाथरस सिटी स्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसThu, 22 May 2025 03:04 AM
share Share
Follow Us on
संशोधित फाइल  पीएम मोदी आज करेंगे हाथरस सिटी स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन

दो करोड़ से अधिक लागत से हुआ है स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी होंगे वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। अमृत भारत योजना के तहत हाथरस सिटी स्टेशन के हुए निर्माण का पीएम मोदी गुरुवार को वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। स्टेशन परिसर में दो करोड़ की लागत से निर्माण कार्य हुआ है। स्टेशन परिसर में कार्यक्रम का आयेाजन होगा। कार्यक्रम में आरएलडी प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शामिल होंगे। इससे पूर्व मुरसान स्थित जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। रेलवे के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। हाथरस सिटी स्टेशन पर काफी समय से सुविधाओं का अभाव था।

इस कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब केंद्र सरकार ने अमृत योजना में हाथरस सिटी स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। स्टेशन परिसर में दो करोड़ से अधिक की लागत से निर्माण कार्य किए गए हैं। - इंनसेट प्रवेश व निकास द्वारा बनाए अलग, पार्किंग भी बनी हाथरस सिटी स्टेशन में पहले पार्किंग भी एक थी। अब अमृत भारत योजना स्टेशन परिसर में प्रवेश व निकास के दो अलग अलग गेट बनाए गए हैं। इन द्वारा पर प्रवेश व निकास से संबधित शाइन बोर्ड लगाए गए हैं। इसके अलावा चार पहियाा व दो पहिया वाहनों के अलग अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जिससे वाहनों व यात्रियों का आवागमन सुगम होगा। - इंनसेट फसाड़ लाइट से जगमग होगा हाथरस सिटी स्टेशन हाथरस सिटी स्टेशन में प्रकाश की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। स्टेशन परिसर में मुख्य द्वारा व अन्य स्थानों पर फसाड़ लाइटों का प्रयोग किया गया है। ये लाइटें बिजली कम लेती है। रोशनी पर्याप्त देती है। इस समय स्टेशन पर रात्रि में अलग ही नजर आ रहा है। साथ ही स्टेशन परिसर में पार्किंग जगह जग फुलवारी लगाई गई है। इससे यहां का एक अलग ही नजारा दिख रहा है। - इंनसेट यात्रियों के अलग अलग श्रेणी के बने वेटिंग रूम हाथरस सिटी स्टेशन में पहले दो वेटिंग रूम थे। उनमें भी यात्रियों के लिए सुविधाओं की कमी थी। अब अमृत भारत योजना में स्टेशन परिसर में वीआईपी के अलावा दो प्रतीक्षायल बनाए गए हैं। इनमें स्टील की कुर्सियां लगाई गई है। वीआईपी वेटिंग रूम में एसी की व्यवस्था की गई है। साधारण वेटिंग रूम में कई पंखे लगाए गए हैं। हवा के खिड़कियां लगाई है। साथ ही महिला पुरुष के अलग अलग शौचालयों के अलावा परिसर में पेयजल के इंतजाम किए गए हैं। - इंनसेट स्टेशन परिसर में लगाया पंडाल एलइडी पर दिखेगा उदघाटन हाथरस सिटी स्टेशन परिसर में गुरुवार को पीएम मोदी के द्वारा स्टेशन के किए गए वर्चुअल उद्घाटन को लेकर एक बड़ा पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में एक बडी एलइडी की व्यवस्था की गई है। इस एलइडी की मदद से कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधि व आमजन भी इस कार्यक्रम को देख सकेंगे। सुबह साढ़े नौ बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। - इंनसेट आरएलडी प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जयंत होंगे कार्यक्रम में शामिल कार्यक्रम में मुख्य अितिथि के रूप में आरएलडी प्रमुख व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी शिरकत करेंगे। इससे पूर्व मुरसान स्थित कार्यालय पर आरएलडी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे। यह आरएलडी जिलाध्यक्ष श्याम सिंह ने यह जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।