Shani Dev Jayanti 56 Offerings and Rituals at Sadabad Gate Temple शनिदेव की जयंती पर आज लगेंगे छप्पन भोग होगी पूजा अर्चना, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsShani Dev Jayanti 56 Offerings and Rituals at Sadabad Gate Temple

शनिदेव की जयंती पर आज लगेंगे छप्पन भोग होगी पूजा अर्चना

Hathras News - शनिदेव की जयंती पर आज लगेंगे छप्पन भोग होगी पूजा अर्चनाशनिदेव की जयंती पर आज छप्पन भोग होगी पूजाशनिदेव की जयंती पर आज छप्पन भोग होगी पूजाशनिदेव की जयं

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसTue, 27 May 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
शनिदेव की जयंती पर आज लगेंगे छप्पन भोग होगी पूजा अर्चना

शनिदेव की जयंती पर आज लगेंगे छप्पन भोग होगी पूजा अर्चना सादाबाद गेट स्थित मंदिर में होंगे कार्यक्रम बहेगी भक्ति की बयार हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। पौणाणिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव का जन्म महर्षि कश्यप के अभिभावकत्व में कश्यप यज्ञ से हुआ था। सूर्यदेव और छाया के मिलान से शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या को हुआ था। यह जानकारी सादाबाद गेट स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर पर मनाए जाने वाले शनिदेव जन्मोत्सव को लेकर हुई बैठक हुई। मुख्य सेवायत पंडित चंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि 27 मंगलवार को मनाए जाने वाले शनिदेव जन्मोत्सव के मौके पर सुबह मंगला आरती से महोत्सव का शुभारंभ होगा।

इसके बाद तेल लेपन, पूजा व तेल के दीए जला कर शनिदेव की भव्य आरती होगी। साथ ही शाम को भव्य फूल बंगला और 56 भोग के अलौकिक श्रृंगार दर्शन कराए जाएंगे। इस मौके राजीव जोशी, दिलीप जोशी, प्रेम किशोर, राकेश भारद्वाज, आकाश जोशी, विकास जोशी, आलोक शर्मा, सुशील गौतम, विपुल शर्मा, भानु शर्मा, संतोष वर्ष्णेय, पियूष गुप्ता, अनिल कुमार, कपिल वार्ष्णेय, अतुल महेश्वरी, नवीन वार्ष्णेय, प्रताप सिंह आदि भक्तिजन उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।