ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली महिलाओं ने तिरंगा यात्रा
Hathras News - फोटो,2,सासनी के शहीद पार्क पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तिरंगा यात्रा निकलती महिलाएं ऑपरेशन

सासनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में काफी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही।ऑपरेशन सिंदूर की तिरंगा शौर्य यात्रा की संयोजिका भारतीय किसान संघ जिला महिला प्रमुख माधवी सिंह एवं संचालन प्रज्ञा वार्ष्णेय द्वारा किया गया। शौर्य तिरंगा यात्रा से पूर्व सह प्रमुख आशा देवी एवं सीता देवी ने फीता काटकर यात्रा का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि वक्ता विभाग संयोजिका महिला समन्वय हरिगढ़ प्रज्ञा वार्ष्णेय ने कहा कि भारतीय सेना ने पूरे भारत देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है।
तिरंगा यात्रा के दौरान मातृशक्ति सुमन शर्मा, सीता देवी, पुष्पा देवी कमलेश देवी, नेमवती शर्मा, सरोज देवी, पुष्पा शर्मा, मीना देवी, सुनीता शर्मा, कमलेश देवी, नवेश देवी के अलावा काफी संख्या में सभी क्षेत्र की बहनें मौजूद रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।