अहिल्याबाई की जयंती पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
Hathras News - सासनी के बघेल समाज की बस्ती में महारानी अहिल्या बाई होलकर जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने नारी शक्ति, सुशासन...

फोटो, 1, सासनी के मोहल्ला बघेल समाज की बस्ती में जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय छवि चित्र पर माल्यार्पण करते हुए अहिल्याबाई की जयंती पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि सासनी, संवाददाता। तहसील के बघेल समाज की बस्ती में भारत की महान नारी शक्ति, पराक्रमी शासिका एवं जनकल्याण की प्रतीक महारानी अहिल्या बाई होलकर जी की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने महारानी अहिल्या बाई होलकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्या बाई होलकर जी का जीवन हमें नारी शक्ति, सुशासन और समाजसेवा की प्रेरणा देता है।
उन्होंने अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि सशक्त नेतृत्व का कोई लिंग नहीं होता बस समर्पण, सेवा और संकल्प होना चाहिए, कार्यक्रम में सामाजिक एकता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर अवधेश बक्सी, कपिल सिंह, श्रीकृष्ण, देवेन्द्र बघेल, पवन, रमेश बघेल,बच्चू बघेल, सुनहरी लाल बघेल, प्रताप सिंह बघेल, पिंटा बघेल, लाला राम बघेल, भगवती बघेल के अलावा बघेल समाज के लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।