Weather Changes Bring Humidity and Heat Troubles in Hathras प्री मॉनसून की हो बारिश तो मिले गर्मी से राहत।, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsWeather Changes Bring Humidity and Heat Troubles in Hathras

प्री मॉनसून की हो बारिश तो मिले गर्मी से राहत।

Hathras News - फोटो:22-शहर के आगरा रोड पर बुधवार की दोपहर को धूप और उमस से बचने के लिए छाता लेकर जाती महिला व बच्ची।

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसThu, 5 June 2025 01:13 AM
share Share
Follow Us on
प्री मॉनसून की हो बारिश तो मिले गर्मी से राहत।

दिन चढ़ने के साथ उमस और सूरज की तपिश बढ़ती गई। गर्मी के चलते लोगों को दिक्कतों का करना पड़ा सामना। हाथरस। मौसम के करवट बदलने का चल रहा सिलसिला जारी है। बुधवार को भी मौसम के अलग-अलग रंग दिखाई दिए। दोपहर तक जहां तेज धूप निकली तो दोपहर बाद आसमान में बादल घिर आए। इस बीच उमस भरी गर्मी के चलते लोग खासे परेशान दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 34 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को सुबह आमसान में हल्के बादल छाए रहे और तापमान में हल्की गिरावट रही। तापमान गिरावट रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप खिलती गई और सूर्य देव के तेवरों में काफी ज्यादा तल्खी नजर आई। दोपहर में गर्मी और उमस के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में लोग धूप से बचते नजर आए। दोपहर बाद एकाएक मौसम में बदलाव आ गया और आसमान में बादल घिर आए। इससे बारिश होने की संभावना बन गई, लेकिन बारिश नहीं हुई। बादल छाए रहने के बाद भी चुभन भरी गर्मी से लोगों को कोई राहत नहीं मिली। लोग गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर और पंखे के सहारे रहे। इसके बाद भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली। शाम को ठंडी हवाओं के चलने से मौसम सुहाना हो गया। तब कहीं जाकर लोगों को गर्मी से राहत मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।