गृह कलह में महिला ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर
Hathras News - हाथरस के एक मोहल्ले में, एक महिला ने गृह कलह के कारण विषाक्त का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाद में महिला को अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया...

गृह कलह में महिला ने खाया विषाक्त, हालत गंभीर - शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने खाया विषाक्त - परिवार के लोग उसे उपचार के लिए लेकर आए जिला अस्पताल हाथरस। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने गृह कलह के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया। इस बात की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोग महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी महिला को अपने परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इस बात से गुस्साई महिला ने घर में रखे विषाक्त का सेवन कर लिया। इस बात की जानकारी होने पर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजन महिला को अचेत हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर काफी देर तक चले उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।